फिरोज़ाबाद: सुभाष तिराहे पर मैथिल ब्राह्मण समाज का आठवें दिन धरना जारी, बोले- किसी सत्ताधारी दल ने नहीं ली सुध
रविवार आठवें दिन भी मैथिल ब्राहा्रण समाज का सुभाष तिराहे पर धरना प्रीती झा के नेतृत्व में जारी रहा। इस दौरान धरने पर मौजूद रामसेवक वैद्य ने बताया आठ दिन हो गये धरने को, कोई भी सत्ताधारी दल सुध नहीं लेने आया। भाजपा ने भी कोई लगाव नहीं रखा। अब हम समझ गये टिकट नहीं दोगे सम्मान नहीं करोगे, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे