फिरोज़ाबाद: जीआरपी टूण्डला क्षेत्र खम्भा नंबर 1250/21 पर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने की शिनाख्त
जीआरपी टूण्डला क्षेत्र खम्भा नंबर 1250/21 पर बीती रात ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी जानकारी जीआरपी टूण्डला पुलिस को होने पर शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लाया गया। जहां परिजनों ने मृतक की शिनाख्त विवेक कुमार पुत्र चकपाल निवासी नगला रामी सिखर थाना शाहपुर हाथरस उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया।