फिरोज़ाबाद: थाना जसराना क्षेत्र के शादीपुर में पति ने दबाया महिला का गला, बिगड़ी हालत
थाना जसराना क्षेत्र शादीपुर में पति से एक महिला प्रियंका देवी का झगडा होने पर महिला का आरोप है पति ने गला दबा जान से मारने का प्रयास किया। जिससे हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार को जसराना संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रैफर किया। यहां लाने पर पीड़िता ने मीडिया को बयान दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया है।