फिरोज़ाबाद: चौपाल लगाकर शहर के लोहिया नगर में मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक, ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी ने किया संबोधन
ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में शहर के लोहिया नगर में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। ईएलसी सहायक नोडनल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोहिया नगर के मतदाताओं से बात-चीत कर उन्हें मतदान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देकर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।