फिरोज़ाबाद: राजा का ताल ओम ग्लास फैक्ट्री के पास पिता-पुत्र को जहर खुरानी का शिकार बनाकर लूटे रुपए और मोबाइल
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का लाल ओम ग्लास फैक्ट्री के पास पिता पुत्र को जहर खुरानी का शिकार बनाया। रामेश्वर दयाल और उसका बेटा विवेक अचेत हालत में पड़े मिले, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक दोनों को नशीली चीज खिलाकर मोबाइल और रुपए लूट लिए।