महनार: रामनवमी शोभायात्रा को लेकर महनार प्रशासन सतर्क, ड्रोन कैमरे से ऊंची इमारतों का अवलोकन
आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी जोड़ो पर वही दूसरी ओर इसको लेकर प्रशासन भी अब पूरी तरह सजग हो गई है। वैशाली पुलिस द्वारा विधि व्यवस्था संधारण एवं रामनवमी पर्व शोभा यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर महनार थाना क्षेत्र में शोभायात्रा रूट में ड्रोन कैमरा द्वारा सभी हाई राइज बिल्डिंग का अवलोकन किया गया l