बक्सर: गर्लफ्रेंड से बात करने पर यूपी में युवक को मारी गोली, घायल ने दिया बयान
Buxar, Buxar | Apr 13, 2026 नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में बक्सर के युवक को गोली मारने के मामले में गोली से घायल युवक का बयान सामने आया है। घायल युवक आर्यन यादव ने अस्पताल में आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह पहले आरोपियों के साथ रहता था, लेकिन उनलोगों के साथ रहना छोड़ दिया था। वे लोग मिले व बोले कि हमे भरौली गोलम्बर पर छोड़ दो, फिर कुछ देर बाद बोला की सोहांव छोड़ दो कुछ काम है।