थरथरी: बीईओ ने बीआरसी भवन में शिविर लगाकर 108 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए
थरथरी बीआरसी भवन में बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे कैंप लगाकर वीईओ पुष्पा कुमारी ने नियोजित शिक्षक को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया । उन्होंने बताया कि कक्षा एक से पांच के 71, कक्षा छः से आठ के 24, और कक्षा नौ से दस के 10 और कक्षा 11 व 12 के 03 शिक्षकों के बीच कैंप लगाकर औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।