पिड़ावा: शहर के कोटड़ी रोड़ पर पुलिस ने अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
पिड़ावा थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चालक अमजद शहर के कोटड़ी रोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली में अवैध बजरी लेकर जा रहा था।जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।