चूरू, 06 अगस्त। सारस साहित्य संस्थान, चूरू के तत्वावधान में शायर अहमद अली खां 'मंसूर चूरूवी' को समर्पित 'जश्न-ए-मंसूर' मुशायरे का आयोजन रविवार, 9 अगस्त को सवेरे 10.30 बजे जिला मुख्यालय पर पुराने कलेक्ट्रेट के पीछे पेंशनर्स भवन में किया जाएगा।
सारस साहित्य के संस्थान के बुद्धमल सैनी ने बताया कि इस विशेष साहित्यिक आयोजन में प्रदेश के विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित शायर एवं कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
आमंत्रित रचनाकारों में बनवारी लाल शर्मा 'ख़ामोश' (चूरू), इस्माइल 'ग़ाज़ी' (फतेहपुर), ज़ाकिर अदीब (बीकानेर), पवन शर्मा (भादरा), बुनियाद ज़हीन (बीकानेर), इदरीश राज़ खत्री (चूरू), मख़दूम बिसाउवी, कुमार अजय (चूरू), सुरेश कुमार (मंडावा), अब्दुल मन्नान मज़हर (चूरू), दीपक कामिल (चूरू) तथा मुकेश मनमौजी आदि प्रमुख रूप से अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में ग़ज़ल, नज़्म, कविता और समकालीन साहित्य पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी, जो साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव सिद्ध होंगी।
सारस साहित्य संस्थान ने जिले एवं आसपास के सभी साहित्यकारों, शायरों, कवियों, विद्यार्थियों, बुद्धिजीवियों और साहित्य प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं तथा मंसूर चूरूवी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें।
#tharkiawaazajay #churu #मुशायरा #ghazal #shayri
Churu, Churu | Aug 6, 2026