चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी के साथ कुर्मी समाज ने किया एकता यात्रा का स्वागत
चौरई: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही एकता यात्रा सोमवार दोपहर चौरई पहुंची। इस दौरान नगर में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के चौरई पहुंचने पर सुजीत सिंह चौधरी सहित कुर्मी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और यात्रा का स्वागत किया। बताया गया कि यह एकता यात्रा गुजरात से प्रारंभ की गई है, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृतियों को संजोकर पूरे देश में एकता का संदेश दिया जा रहा है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कुर्मी समाज की ओर से वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रदीप सनोदिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक