बीरपुर: पुलिस ने पर्रा से दो लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
बीरपुर थाना की पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पर्रा वार्ड नंबर 11में छापेमारी कर 2 लीटर अवैध महुआ देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।