बीरपुर: बीरपुर में अधिकारियों की टीम ने पंचायतों में बने डब्लूपीयू का किया स्थलीय जांच
डीएम के निर्देश पर वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने डब्लूपीयू व नाडेप टैंक कम्पोस्ट पीट का स्थलीय जांच किया। भवानंदपुर पंचायत में बीडीओ अरुण कुमार निराला ,वीरपुर पूर्वी पंचायत में सीओ भाई विरेन्द्र, वीरपुर पश्चिमी पंचायत में बीपीआरओ विभा रानी, जगदर पंचायत में वीसीओ विनोद पाल ने बने डब्लूपीयू का स्थलीय जांच किया।