बीरपुर: गभुआ बहियार में पपीता की फसल नष्ट कर जबरन खेत जोतने के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बीरपुर थाना क्षेत्र के गभुआ बहियार में एक विवादित जमीन पर लगी पपीता की फसल को नष्ट कर जबरन खेत जोतने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित वीरपुर निवासी मंतोष राय पिता फूचो राय द्वारा वीरपुर थाना में आवेदन देकर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में अपने ही हिस्सेदारों के तीन लोगों के विरुद्ध जबरन पपीता की फसल नष्ट कर खेत जोतने का आरोप लगाया है।