बीरपुर: बीरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए गए कई आवश्यक निर्देश
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के अन्तर्गत वीरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के साथ स्वच्छता पर्यवेक्षकों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार निराला ने की। बैठक में ओडीएफ प्लस , यूजर चार्ज ,जिओ टैग, रेट्रोफिटिंग,आधार अपडेशन कम्पोस्ट खाद का उत्पादन और बिक्री, ई रिक्शा द्वारा अपशिष्ट सामग्री की दैनिक रिपोर्ट लिया गया।