बीरपुर: बीरपुर थाना क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया योगाभ्यास
शुक्रवार को विश्व योग दिवस पर बीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा दुर्गा स्थान में भी वेदांश योग शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सह भारतीय जागृति मिशन के तत्वावधान में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरौनी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया।