बांका: अभ्यास मध्य विद्यालय में गुरुगोष्ठी, बीईओ ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर दिए कड़े निर्देश
Banka, Banka | Mar 10, 2026 अभ्यास मध्य विद्यालय में मंगलवार करीब 12 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंकित आनंद की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और मध्यान भोजन योजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।