चित्तौड़गढ़ जिले के सीता माता वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीवों की वार्षिक गणना 1 मई शाम 5 बजे से शुरू होकर 2 मई शाम 5 बजे तक होगी। इस दौरान अभयारण्य पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। गणना ‘वाटर हॉल पद्धति’ से की जाएगी, जिसमें पानी के स्रोतों पर मचान से जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।