हुसैनाबाद: नाग पंचमी पर नागबाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शेषनाग को अर्पित किया दूध
हुसैनाबाद के जपला स्थित नागबाबा शिव मंदिर में सोमवार को नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। अहले सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में जुटे रहे। नाग पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में शेषनाग को दूध अर्पित कर विधिवत पूजा की। वहीं, भगवान भोलेनाथ पर जल और