जसदेर तालाब आगोर में विकसित होगा ऑक्सीजन जोन
जिला कलक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौका - मुआयना किया l
वृहद स्तर पर पौधारोपण कराया जाएगा l*
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जसदेर तालाब के आगोर में ऑक्सीजन जोन विकसित किया जाएगा l इसको लेकर जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौका - मुआयना किया l
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि जिला प्रशासन वन विभाग के सहयोग से जसदेर तालाब के आगोर की भूमि में वृहद स्तर पर पौधारोपण कराएगा l उन्होंने बताया कि करीब 800 बीघा आगोर की भूमि में से 200 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है l यहां पंचायत समिति की ओर से तारबंदी करवाई जा रही है l यहां प्रथम चरण में पौधारोपण किया जाएगा l इसके बाद द्वितीय चरण में बाड़मेर शहर में पानी एकत्रित होने की समस्या का समाधान करने के लिए इस भूमि का इस्तेमाल करते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी l उन्होंने प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार विमर्श किया l इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर रवींद्र कुमार, यूआईटी सचिव विवेक व्यास, उपखंड अधिकारी यथार्थ शेखर, उपवन संरक्षक सविता दहिया, विकास अधिकारी नीतू व्यास
समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे l
Barmer, Barmer | Aug 13, 2026