लोहरदगा: कांग्रेस गांव-गांव में संगठन मजबूत कर जनता की आवाज उठा रही: सुखैर भगत, लोहरदगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम हरमू डोंगा टोली लोहरदगा में “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने की, जबकि प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।