मढ़ौरा: मढ़ौरा अंचल परिसर में राजस्व अधिकारी ने जमीनी विवाद सुलझाने के लिए लगाया जनता दरबार
Marhaura, Saran | May 30, 2026 मढ़ौरा अंचल परिसर में शनिवार की दोपहर बारह बजे राजस्व अधिकारी सुनिल कुमार ने क्षेत्र के जमीनी विवाद सुलझाने के लिए जनता दरबार लगाया और तीन मामले की सुनवाई मौके पर किया और एक मामले का निष्पादन किया। अधिकारी ने बताया अंचलाधिकारी के अनुपस्थिति में जमीनी विवाद सुलझाने के लिए शनिवार को जनता दरबार लगाया गया और मामले का निष्पादन भी किया है।