चायल: तरना में गेहूं निकालने के कमरे में गई युवती को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत
सराय अकिल के तरना गांव में शुक्रवार को गेहूं निकालने कमरे में गई 18 वर्षीय मोटकी पुत्री ओंकार नाथ को सांप ने डस लिया। परिजन उसे सीएचसी सराय अकिल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका आठ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।