कांके: नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस ने लोक भवन का किया घेराव
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2026 लोक भवन का नीट पेपर लीक के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे प्रदेश युवा कांग्रेस ने घेराव किया। इस दौरान काफी संख्या में प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।