निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा राष्ट्रीय दशहरा मेला का निमंत्रण लेकर मंत्री दक से मिली सभापति भूतड़ा, उपसभापति निलेश मेहता ने भी की मुलाकात
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के संरक्षण में नगर परिषद की ओर से 10 दिवसीय राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 आयोजित किया जाएगा। मेले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सभापति शिल्पा भूतड़ा और उपसभापति निलेश मेहता ने राज्य के सहकारिता मंत्री एवं बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक से मुलाकात की।