सरिया: सरिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
Suriya, Giridih | Jan 23, 2025 सरिया में गिरिडीह ए एस आई झारखंड चैप्टर एवं मारवाड़ी युवा मंच सरिया नगर शाखा के बैनर तले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर गुरुवार को रक्तदान शिविर सरिया के देवकी हॉस्पिटल में किया गयाlयह कार्यक्रम सुबह 11बजे से शाम चार बजे तक चला।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरिया बगोदर एसडीओ संतोष गुप्ता एवं झारखंड चैप्टर के सेक्रेटरी डॉक्टर राजेश कुमार सिंह शामिल थे।