दमोह: भाजपा नेता को मामा की स्कॉर्पियो ने कुचला, रिश्तेदार निकले कातिल, वर्चस्व की लड़ाई बनी वजह: एसपी का खुलासा
Damoh, Damoh | May 13, 2026 दमोह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की मौत सड़क हादसा नही बल्कि सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई मे आरोपियों ने स्कॉर्पियो से उन्हें दो बार कुचल दिया। मामले में वैभव राजपूत और विशाल राजपूत को गिरफ्तार किया। जबकि अभिषेक राजपूत फरार है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।