बसना: बरेकेल के एक व्यक्ति को 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ भंवरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेकेल के एक व्यक्ति को 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ भंवरपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी अमृतलाल निषाद पिता लकेश्वर निषाद के द्वारा बरेकेल मार्ग पर शराब बेचने का कार्य कर रहा था, मुखबिर की सूचना पर भंवरपुर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है ।