बसना: किशोरी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ महासमुंद थाना में अपराध दर्ज
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ, महासमुंद पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । महासमुंद थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी की किशोरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है, उपरोक्त मामले में प्रार्थी ने महासमुंद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है ।