सिमडेगा: पुलिस सभा में एसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, थानों में खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश
सिमडेगा पुलिस कार्यालय में गुरुवार को 1 बजे एसपी की अध्यक्षता में पुलिस सभा हुई। इसमें दूर-दराज के थानों और ओपी में तैनात पुलिसकर्मियों की समस्याएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनी गईं। एसपी ने समस्याओं के त्वरित समाधान और सभी थानों में वॉलीबॉल व फुटबॉल जैसी खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।