जहानाबाद: बेरोजगारी, महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का किया पुतला दहन
जहानाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से निकली रैली अस्पताल मोड़ और अरवल मोड़ पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।