बड़गांव: उदयपुर में आक्रोश रैली, आतंकवाद का पुतला किया गया दहन
उदयपुर: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और युवक दीप दास की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद और बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नारेबाजी की और हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए सख्त अंतरराष्ट्रीय कदम उठाने की मांग की।