🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | न्यूज़ इंडिया 24 | जनपद उन्नाव 🚨
ग्राम सभा हिंदूखेड़ा में बाबा खाटू श्याम का भव्य जन्मोत्सव, भक्ति और उत्साह के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
उन्नाव। जनपद उन्नाव की ग्राम सभा हिंदूखेड़ा में श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर नजर आया। आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और वातावरण जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी के सुपुत्र प्रखर गुप्ता जी पहुंचे। उपस्थित ग्रामीणों एवं आयोजकों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम सभा हिंदूखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए। बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं क�
Unnao, Unnao | Nov 21, 2026