डुमरांव: डुमरांव में सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, प्रदर्शन कर ठेका प्रथा को बताया समस्या की जड़
Dumraon, Buxar | Aug 1, 2026 बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरे दिन भी साफ देखने को मिला। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 30 जुलाई से शुरू हुई इस हड़ताल में डुमरांव नगर परिषद के सफाईकर्मी भी पूरी मजबूती से डटे हुए हैं।