साहिबगंज: बड़ी कोदर्जन्ना भोलिया टोला में गुरुवार की रात आगजनी की घटना में पीड़ित परिवारों से मिलकर सदर BDO ने ली घटना की जानकारी
सदर प्रखंड क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर पूर्व पंचायत के बड़ी कोदर्जन्ना भोलिया टोला में गुरुवार की देर रात एक महिला के घर के किचन में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की चपेट में एक अन्य घर भी आ गया। शनिवार को सदर BDO सुबोध कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दोनों पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आगजनी का आंकलन कर दोनों परिवारों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।