साहिबगंज: छोटी कोदरजन्ना मोड़ के पास तेज रफ़्तार से जा रही चार पहिया वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना ग्रामीण सड़क के मोड़ के पास तेज रफ़्तार से जा रही एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।