साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज कुम्हार टोली में हुए डकैती मामले में अज्ञात लोगों पर हुआ केस दर्ज, छापेमारी तेज
नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज कुम्हार टोली में मंगलवार की रात हुई डकैती मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। जहां डकैती मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस ने संभावित कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी भी कर रही है हालांकि इस दौरान नगर थाना क्षेत्र की पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।