साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में कार्यपालक दंडाधिकारी ने गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल किए वितरित
जिला प्रशासन की ओर से कार्यपालक दंडाधिकारी सविता सिंह के द्वारा जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में रात्रि में जरूरतमंद व गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी ने छोटा पचगढ़, लोहंडा समेत अन्य इलाकों के प्रमुख चौक चौराहों पर कपकपाती ठंड में रात गुजरने वाले लोगों के बीच जाकर उन्हें ठंड से बचने के लिए कंबल दिए।