साहिबगंज: समाहरणालय स्थित सभागार में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित थाना प्रभारी, बीडीओ, सीओ एवं प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट से कहा कि मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे।