प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकार दिया : डॉ. राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश और आक्रोशित है। इन चुनाव परिणामों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सीधा और स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता अब परिवर्तन चाहती है।