बरेली: हरदुआ गांव के पास ईको वैन ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल
कल शुक्रवार देर शाम शादी से लौट रहे दंपति की बाइक में हरदुआ गांव के पास ईको वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से रात में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव मटकुले की रहने वाली 28 वर्षीय सुनीता और उनके पति बृजेश दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।