बरेली: सीबीगंज के वोहित गांव में करंट लगने से किसान की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया
सीबीगंज के वोहित गांव में शनिवार सुबह चार बजे खेत में पानी लगाने गए 45 वर्षीय किसान इंद्रदेव की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने बताया कि पानी लगाते वक्त सेफ्टी लाइन में करंट दौड़ गया और इंद्रदेव उसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।