बाह: भाऊपुरा में दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत, तीन घायल
बाह के भाऊपुरा क्षेत्र में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।