संत शिरोमणि गुरू श्री रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा सभी खंडों में सामाजिक समरसता का संकल्प और जन-जन तक गुरुओं के विचारों को पहुंचाएगी - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर
श्री गुरू रविदास जी की वाणी ‘मन चंगा तो कटौती में गंगा’ मनुष्य को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है - भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्म स्थान से शुरू हुई पवित्र कलश वंदन यात्रा का जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल जगाधरी ग्रामीण के गांव फेरूवाला में आई और यहां से जगाधरी ग्रामीण मंडल में स्थित मंदिरों में यह जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर बताया कि गांव फेरूवाला व आसपास के गांववासियों ने पवित्र कलश वंदन यात्रा पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर इस पवित्र यात्रा का स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का जीवन मानवता, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। यह यात्रा मंडल में गांव गांव तक जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी की गुरुवाणी में भी इस बात का उल्लेख है ,ऐसा चाहूं राज मैं मिले सबन को अन्न, कोई छोटा बड़ा न हो रविदास रहे प्रसन्न।इसी प्रकार उनकी वाणी मन चंगा तो कटौती में गंगा का भाव है कि यदि हमारा मन व आत्मा साफ है और मन में भाईचारे की भावना है तो हमारे सारे तीर्थ यही पर ही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। नगर निगम मेयर मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने मानव जाति को प्रेम, करुणा, सत्य, परिश्रम और परोपकार का संदेश दिया है। इस पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य पूरे देश में भ्रमण कर श्री गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है और यह कलश यात्रा सभी मंदिरों में जाएगी।मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि इस भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन में पूज्य संत निर्मल दास जी महाराज तथा अन्य संत-महात्माओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। जगाधरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लेकर समरसता, सद्भाव और गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की पवित्र वाणी का अनुसरण करते हुए सभी को सदमार्ग पर चलना चाहिए।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा,मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, जगाधरी मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा,मंडल महामंत्री संजीव फेरूवाला,मंडल महामंत्री अभिषेक शर्मा,जिला सचिव प्रभा सागर, पार्षद रीना रस्तोगी,वाइस चेयरमैन ठाठ सिंह,भाजपा नेता कालाराम सलेमपुर, भाजपा नेता डाक्टर सतपाल बहमनी, सपना मानकपुर,मैहमा सिंह, रिंकु बिहाना, सुनील तेलीपुरा, प्रांजल, कुलदीप राणा मांडखेड़ी,लाखन संखेडा,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता लोग व आमजन उपस्थित रहे