जशपुर: मुख्यमंत्री निवास बगिया में तिरंगा फहराया गया, कौशल्या साय ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में देशभक्ति के माहौल के बीच ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। शनिवार की सुबह 9 बजे मिली जानकारी के