घाघरा: चुंदरी पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Apr 15, 2026 चुंदरी पंचायत सचिवालय में मुखिया विनीता कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुखिया विनीता कुमारी ने कहा कि पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्र का विस्तार झारखंड नियमावली 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंचायत के सभी राजस्व ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन ग्राम प्रधान के अध्यक्षता में किया जाना है।