चान्दन: कुरुमटांड़ के निकट से 36 पेटी अवैध अंग्रुजी शराब लदा स्कार्पियो जब्त, चालक फरार।
Chanan, Banka | Jul 3, 2026 आनंदपुर पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गुरुवार एवं शुक्रवार की दरमियानी रात को कुरुमटांड़ के निकट संदेह होने पर एक स्कार्पियो को रोका। पुलिस को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 36 पेटी कुल 322.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पाया गया। जिसे वाहन एवं शराब को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।