खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने सोमवार को टीएल बैठक में समयसीमा से जुड़े प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर रेखा राठौर, सहायक कलेक्टर जामदार फरहान इरफान, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे|