ज़मानिया: पियरी बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने एट भट्ठा संचालक पर 3:15 बजे चलाई गोली, मचा हड़कंप
गाजीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना क्षेत्र के पियरी बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने ईट भट्ठा संचालक की चार पहिया पर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने एक के खिलाफ नामजद व 2 अज्ञात के खिलाफ सैदपुर कोतवाली मे तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।