इंदौर: शासकीय कृषि महाविद्यालय के छात्र ने शिक्षक का फोटो अश्लील टिप्पणी के साथ वायरल किया, शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
Indore, Indore | Mar 18, 2025 इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के शासकीय कृषि कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर का एक स्टूडेंट ने कॉलेज के ग्रुप में अश्लील कमेंट के साथ फोटो वायरल कर दिया। जिसमें महिला प्रोफेसर ने सायबर सेल पुलिस को शिकायत की थी जिसके आधार पर तिलक नगर पुलिस ने प्रथम वर्ष के स्टूडेंट मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें थाना प्रभारी ने बताया कि प्रोफेसर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।